आज छत्तीसगढ़ में 53 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में अकेले रायपुर से 49 मरीजों की पहचान हुई है। इसके साथ ही राजनांदगाव दुर्ग और बेमेतरा से एक एक मरीज पाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि रायपुर में विदेश से आए 19 छात्र संक्रमित पाए गए हैं, इनके अलावा हेल्थ वर्कर भी संक्रमित पाए गए हैं। अस्पताल में काम करने वाले हेल्थ वर्कर के परिजन भी संक्रमित मिले हैं। एम्स के 4 लोग संक्रमित मिले हैं। डीएचओ ने इसकी पुष्टि की है।





