Sportखेल जगत

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, प्लेयिंग 11 में नजर नहीं आएंगे सूर्य कुमार यादव

नई दिल्ली। IPL 2024 शुरू होने में अब केवल दो दिन का समय बचा है। फैंस से लेकर खिलाड़ी तक हर कोई टूर्नामेंट के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। हार्दिक की अगुवाई वाली मुंबई की टीम अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। नेशनल क्रिकेट एकेडमी से सूर्यकुमार यादव को क्लीयरेंस नहीं मिला, लिहाजा वह पहले मुकाबले में खेल नहीं पाएंगे।

सूर्य कुमार यादव के पहला मैच नहीं खेलने के बाद ये सवाल उठ रहा है कि, सूर्यकुमार यादव के बिना मुंबई इंडियंस की रणनीति क्या होगी? हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में सूर्यकुमार यादव की जगह किस खिलाड़ी को आजमाया जाएगा? दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में नेहाल वढ़ेरा मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। पिछले सीजन नेहाल वढ़ेरा ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। लिहाजा, नेहाल वढ़ेरा को सूर्यकुमार यादव की जगह मौका मिल सकता है।

बता दें कि, पिछले सीजन नेहाल वढ़ेरा ने 14 मैचों में 26.77 की एवरेज से 241 रन बनाए, लेकिन इस बल्लेबाज ने जिस अंदाज में रन बनाए, उसने क्रिकेट फैंस को काफी प्रभावित किया। खासकर, यह बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट लगाने में माहिर है। IPL 2024 सीजन में नेहाल वढ़ेरा ने 145.18 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। बहरहाल, ऐसे में मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की जगह नेहाल वढ़ेरा को आजमा सकती है। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव दूसरे मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। मुंबई इंडियंस अपना दूसरा मैच 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।

Related Articles

Back to top button