खेल जगत

7 विकेट से जीता भारत, पाकिस्तान चारो खाने चित्त, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक |


रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे विश्व कप (World Cup) में विजय अभियान जारी है. टीम इंडिया ने अपने तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान (IND vs PAK) को 7 विकेट से पस्त कर जीत की हैट्रिक पूरी की. दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया. इस तरह टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अजेय रहने का रिकॉर्ड भी कायम रखा. भारत की विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह लगातार 8वीं जीत है. टीम इंडिया के 3 मैचों में 6 अंक हो गए हैं.

अहमदाबाद में खेले गए इस महामुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 192 रन का टारगेट दिया था. टीम इंडिया ने 30.3 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बनाए. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली. रोहित ने 63 गेंदों पर 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 86 रन बनाए. रोहित ने 36 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कुल स्कोर में अभी 23 रन जुड़े थे कि वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच खेलने वाले शुभमन गिल 4 चौकों की मदद से 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) भी 18 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गए. श्रेयस अय्यर ने नाबाद 53 रन बनाए जबकि केएल राहुल 19 रन पर नाबाद लौटे. पाकिस्तान की ओर से पेसर शाहीन अफरीदी ने 2 जबकि हसन अली ने 1 विकेट लिया.

IND vs PAK World Cup 2023: गुजरात के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाक्सितन के बीच महामुकाबला शुरू हो चुका है. दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच से पहले स्टेडियम उड़ाने की धमकी के चलते पूरा स्टेडियम छावनी में तब्दील हो गई है. स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा के जवान ही नजर आ रहे हैं. प्रदेश केडीजीपी विकास सहाय के अनुसार मैच के दौरान  गुजरात पुलिस बल के 6000 पुलिसकर्मी, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), त्वरित कार्यबल (RAF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के साथ अहमदाबाद और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तैनात रहेंगे.

 

दरअसल हाल के दिनों में बीसीसी को धमकी भरा मेल भेजा गया है. जिसमें धमकी दी गई थी कि अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को होने वाले मैच को दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में धमाके की धमकी दी गई. जिसके बाद गुजरात पुलिस मामले के जांच पड़ताल शुरू की और धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शख्स मध्य प्रदेश का रहने वाला है.

 

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button