inh24उत्तर प्रदेशदेश विदेश
यहां के थाने की वसूली की लिस्ट हो गई वायरल, 35 लाख की होती है वसूली, शासकीय जांच के आदेश भी
मुगलसराय कोतवाली के वसूली लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप
चंदौली में मुगलसराय कोतवाली के वसूली लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आईजी नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर ने भी इस वायरल लिस्ट को ट्वीट कर जांच की मांग की। फिलहाल, यूपी पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस मामले के जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
वायरल लिस्ट में हर महीने कुल 35.64 लाख रुपये की अवैध कमाई बताई गई है। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस प्रकरण की गहन जांच जरूरी है। उन्होंने चंदौली पुलिस के अलावा आईजी रेंज वाराणसी, एडीजी जोन वाराणसी और यूपी पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इसे टैग किया। साथ ही सूची भी अटैच की। यूपी पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से चंदौली पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
वायरल लिस्ट के मुताबिक :
- धर्मराज यादव चंदौसी कोयला मंडी : एक लाख रुपया
- वकील दाे नंबरी काम : 5000 रुपये
- जिकरी : 10000 रुपये
- विक्की: 10000 रुपये
- लक्ष्मण जायसवाल, अंग्रेजी दारू ठेका : 15000 रुपये
- मनोज जायसवाल, जोशिका बार : 15000 रुपये
- विक्की जायसवाल, अंग्रेजी दारू वाला 25000 रुपये ( बिहार झोले में पास करवाता है दारू)
- सुरेंद्र चकिया तिराहा अंग्रेजी दारू : 15000 रुपये
- राजेश देसी ठेका पडाव : 150000 रुपये
- संतोष टैंक वाला : 350000 रुपये
- शौकत कसाई मोील्ला : 20000 रुपये
- फारूख कसाई : 15000 रुपये



