inh24छत्तीसगढ़

रायपुर के बूढ़ातालाब में हाथ-पैर बांधकर बोरी में फेका गया शव मिला,जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब में गुरुवार शाम बोरी में बंधी लाश मिली है। व्यक्ति के हाथ-पैर बांधकर बोरी में डालकर फेका गया है। आस-पास के लोगों को बदबू आने पर शक हुआ और उन्होंने जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। बोरी को खोलने पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। लाश के हाथ-पैर बंधे हुए थे। लाश की बात पता चलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पु्लिस मामले की जांच में जुटी है।।

Related Articles

Back to top button