छत्तीसगढ़

पलारी – आंदोलनरत सचिव संघ व रोजगार सहायक संघ ने थाली नगाड़ा बजाकर किया विरोध प्रदर्शन, 15 दिनों से जारी हड़ताल

कुश अग्रवाल पलारी – छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक संघ प्रांतीय आह्वान पर आज शनिवार को जनपद पंचायत पलारी जिला बलौदा बाजार के पंचायत सचिव एवं सहायको ने थाली , टीपा , नगाड़ा , ढोलक बजाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया है, इससे पहले भी सचिव संघ व रोजगार सहायक संघ ने सयुक्त रूप से प्रदेश सरकार के लिए सद्बूद्धी हवन यज्ञ व मुख्यमंत्री कोष में पैसा भेजने के लिये जनता से भीक्षा भी माँगने का कार्यक्रम किया गया था।

बता दें कि ये लोग 15 दिन से आंदोलन कर रहे हैं तथा यह आंदोलन दिन ब दिन उग्र रूप लेता जा रहा है ।पंचायत सचिव संघ पलारी के ब्लाक कोषाध्यक्ष मोहम्मद शहमीर खान एवं संघ अध्यक्ष नरेंद्र चंद्राकर ने बताया की पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायको का आज 15 वे दिन है और जब तक माँगे पुरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन में प्रमुख रूप से ब्लाक संरक्षक दीनदयाल कनोजे ,मनीराम यादव ब्लाक सचिव, योगेश वर्मा उपाध्यक्ष , माखन लाल साहू कोषाध्यक्ष मो. शहमीर खान, रोजगार सहायक अध्यक्ष राजेंद्र मारकंडे आदि सभी सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button