छत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन से 2 कट्टा और 5 जिंदा कारतूस के साथ 1 युवक गिरफ्तार


बिलासपुर। CG CRIME NEWS : न्यायधानी में जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 देशी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस के साथ युवक को धरदबोचा है. आरोपी का नाम मिथुन नायक बताया जा रहा है, जो यूपी का रहने वाला है.

मिली जानकारी के अनुसार, जीआरपी ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7-8 से एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस को आरोपी के पास से 2 नग देशी कट्टा और 5 नग जिंदा कारतूस मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है. आरोपी बैग में छिपाकर हथियार ले जा रहा था. जिसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया।



Related Articles

Back to top button