स्कूल में महिला संग रंगरेलिया मना रहा था शिक्षक, किसी ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

अलीराजपुर जिले में एक शिक्षक की गंदी हरकत का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में शिक्षक एक महिला से अश्लील हरकतें करता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जोबट विकासखंड में ग्राम सेवरिया बालक छात्रावास का है।cgtop36 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला से अश्लील हरकतें करता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला एक हॉस्पिटल में खाना बनाने का काम करती है। शिक्षक ने महिला को स्कूल में बुलाकर अश्लील हरकत कर रहा था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो सामने आने के बाद जनजाति कार्य विभाग की सहायक आयुक्त जानकी यादव ने बालक छात्रावास के अधीक्षक दीपसिंह चमका को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है और हॉस्टल अधीक्षक के पद से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में अटैच किया गया है।





