भारत की 94 वर्षीय धाविका भगवानी देवी ने विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, उम्र की सीमा न रोक पाई जुनून

भारत की 94 वर्षीय धाविका भगवानी देवी ने यहां हुए विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 100 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 24.74 सेकेंड के साथ पहला स्थान हासिल किया।
भगवानी देवी ने इसके साथ ही गोला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, “भारत की 94 वर्षीय भगवानी देवी ने साबित किया है कि उम्र कोई बाधा नहीं है।
उन्होंने तांपेरे में हुए विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 100 मीटर स्पर्धा में 24.74 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण जीता। उन्होंने गोला फेंक में कांस्य अपने नाम किया। वाकई शानदार प्रदर्शन।” विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 29 जून से 10 जुलाई तक हुआ था।
यह 35 या इससे अधिक आयु वर्ग के पुरुष और महिला एथलीटों के लिए एथलेटिक्स ट्रैक और फील्ड खेल का विश्व चैंपियनशिप कैलिबर इवेंट है।
India’s 94-year-old #BhagwaniDevi Ji has yet again proved that age is no bar!
India’s 94-year-old #BhagwaniDevi Ji has yet again proved that age is no bar!
She won a GOLD medal at the #WorldMastersAthleticsChampionships in Tampere in the 100m sprint event with a timing of 24.74 seconds.🥇She also bagged a BRONZE in Shot put.
Truly commendable effort!👏
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





