inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – आरोपी ने दिया सस्ते में मशीन दिलाने का झांसा, मां और बेटी से 2 लाख की ठगी

बिलासपुर जिले में महिला को दोना-पत्तल बनाने की मशीन सस्ते में दिलाने का झांसा देकर पड़ोसी ने ठगी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मां-बेटी महिला से 2 लाख रुपए और उसके गहने ले गए।जब मशीन नहीं मिला तो महिला ने अपने रुपए और गहने वापस मांगे, तो आरोपियों ने लौटाने से इनकार कर दिया। इस पर महिला ने SP से शिकायत की। जिसके बाद तोरवा थाना पुलिस ने जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

read also – Big breaking – मैनपाठ महोत्सव में जमकर लाठीचार्ज, महिलाओं बुजुर्गो को आई गंभीर चोट, एम्बुलेंस तक नही था मौजूद, खेसारीलाल ने की लाख मिन्नतें पर…

मिली जानकारी के अनुसार, सिंधी मोहल्ला निवासी किरन भोजवानी गृहणी हैं। मोहल्ले में रहने वाली कंचन और उसकी मां अंजनी कुशवाहा जनवरी 2020 में उनके घर आई। बता दें कि आरोप यह है कि किरन को सस्ते में मसाले और दोना-पत्तल बनाने की मशीन दिलाने की बात कही। कहा कि इस बिजनेस से बड़ा मुनाफा कमा सकती है। बातों में आकर किरन ने कंचन को 2 लाख रुपए और 2 कंगन, एक अंगूठी, 2 टॉप्स, 4 नोजपिन और आधा किलो चांदी दे दी।

read also – मैनपाट महोत्सव 2021 – सरगुजिहा, भोजपुरी और तिब्बती संस्कृति का संगम है मैनपाट – मुख्यमंत्री बघेल

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एक माह में मशीन आ जाने की बात कही, लेकिन साल भर बाद भी नहीं मिली। मां-बेटी ने आरोपीयों से रुपए लौटाने या मशीन लाकर देने को कहा। लेकिन पहले तो वह टाल-मटोल करते रहे, फिर आरोपियों ने इनकार कर दिया। किरन का यह भी कहना है कि वह रुपए व गहने मांगने आरोपियों के घर गई तो कंचन के पिता श्याम लाल कुशवाहा ने कहा, लेनदेन की बात बाहर करो। परेशान होकर 6 फरवरी को SP से शिकायत की।

Related Articles

Back to top button