खेल जगत

BIG Breaking – ICC ODI World Cup के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, जानें नाम |


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई है। विराट कोहली, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर टीम का हिस्स्सा हैं। हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है। अनफिट केएल राहुल को भी मौका दिया गया है।

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

एशिया कप में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच से एक झलक तो मिल ही गई थी कि इस साल 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे वनडे विश्व कप में टीम इंडिया किस तरह की होगी। टीम मैनेजमेंट ने वर्ल्ड कप के लिए 15 खिलाड़ियों को अब फाइनल भी कर लिया है। इससे पहले, कैंडी में मैच के बाद चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के साथ विश्व कप टीम को लेकर चर्चा की।

टीम में केएल राहुल की वापसी तय मानी जा रही थी। अगर उन्हें जगह नहीं मिलती, तो वजह होती चोट। मगर, उन्हें टीम में रखा गया है। इससे पहले राहुल को एशिया कप में भी शामिल किया गया था, लेकिन चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाने के कारण वह टीम के साथ श्रीलंका नहीं गए।

फिलहाल, संजू सैमसन की जगह टीम में नहीं बन पाई है। तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा भी टीम में नहीं हैं। तिलक ने वेस्टइंडीज टूर के दौरान टी-20 इंटरनैशन में डेब्यू किया था। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा भी चोट से उबरकर लौटे हैं।

काफी चर्चा थी कि इंटरनैशनल क्रिकेट में धमाकेदार शुरुआत करने वाले यशस्वी जायसवाल को वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह मिल सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यशस्वी की जगह नहीं बन पाई है।



Related Articles

Back to top button