CGNews –घर में घुसा 6 फीट लंबा नागराज, घरवालों की हुई हालत खराब, फिर

धरमजयगढ के छाल क्षेत्र के ग्राम लात पुनर्वास में पंकज राठिया के घर में 5,6 फीट लम्बी नागराज सांप घुस गया था। जिसको लगातार वनविभाग की पहल स्नेक रेस्क्यू ऑपरेशन टीम को सुचना दी गई, और वहीं सर्प मित्र परमेश्वर राठिया द्वारा नाग सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।

बता दें कि सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इससे लोगों में भय है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटना शहरों की तुलना में अधिक है। सर्पदंश के बाद ग्रामीण अस्पताल जाने की बजाए झाड़-फूंक का सहारा लेते हैं। इससे इलाज में देरी से भी कई ग्रामीण काल के ग्रास में समा रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर सर्पमित्र द्वारा सांप पकडऩे का काम किया जा रहा है। यदि किसी घरों में सांप प्रवेश कर जाता है और लोगों द्वारा सर्पमित्र को सूचना दी जाती है तो सर्पमित्र वहां पहुंचते हैं और सांप को पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ देते हैं।
सर्प मित्र द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सांप निकलने की सूचना मिलने पर सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचते हैं और सांप को पकड़ कर उसे सुरक्षित जंगल में छोडऩे का काम कर रहे हैं।




