खेल जगत
India vs England : इंग्लैंड की पहली पारी 183 रन पर पस्त, छाए रहे भारत के ये खिलाड़ी

भारत ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन बुधवार को इंग्लैंड को पहली पारी में 183 रन पर आउट करके पहला दिन अपने नाम किया। भारत ने इसके बाद सतर्कता से बल्लेबाजी की और पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 21 रन बनाए।
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (40 गेंदों पर नाबाद नौ) और केएल राहुल (39 गेंदों पर नाबाद नौ) ने 13 ओवर तक सहजता से बल्लेबाजी करके टीम को झटका नहीं लगने दिया।




