छत्तीसगढ़

रायपुर में युवती पर चाकू से वार, आरोपी फरार… |


रायपुर/ राजधानी रायपुर के गांधीनगर इलाके में युवती पर सरेआम चाकू से वार करने का मामला सामने आय है जानकरी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र गांधीनगर के पास आरोपी युवक कौशल यादव ने एक युवती को चाकू मारकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी कौशल यादव युवती को पहले से जानता था।

आरोपी ने गांधीनगर चौक के पास युवती के पेट में चाकू मारकर वहां से फरार हो गया। मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गांधीनगर चौक के पास दिन दहाड़े एक युवती के पेट में चाकू से वार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक का नाम कौशल यादव है। उसका और युवती का पुराना प्रेम संबंध था।

read more- Ind vs Aus: Ind vs Aus: आज से रायपुर में इस जगह मिलेगी भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच की टिकट…

जिसके बाद दोनो में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसी के चलते युवक कुछ दिनों से युवती का पीछा कर रहा था। युवती गांधी नगर की ही रहने वाली है। इसी दौरान गांधीनगर चौक के पास दिन दहाड़े आरोपी ने युवती को रोक लिया और बहस करने लगा। बातो ही बातो विवाद इतना बड़ा की आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से युवती के पेट में वार कर मौके से फरार हो गया।

हमले के बाद युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवती के परिजनों ने इस मामले में थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।



Related Articles

Back to top button