inh24राशिफल - अध्यात्म

इस साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण इस दिन, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, रहें सचेत

साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को लगने वाला है. यह चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा. इससे वृषभ राशि सबसे अधिक प्रभावित होगी. वृषभ राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान संभलकर रहना चाहिए. इनके लिए यह चंद्र ग्रहण सबसे अधिक अशुभ होगा.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2021 में कुल दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण लगेंगे. पहला सूर्य ग्रहण और पहला चंद्र ग्रहण लग चुके हैं. साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021, बुधवार को लगा था जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण अब 19 नवंबर 2021 शुक्रवार को लगेगा. इसके बाद साल का आखिरी ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को लगेगा, जो कि सूर्य ग्रहण होगा.

आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर शाम 05 बजकर 33 मिनट पर खत्‍म होगा. ज्‍योतिष शास्त्र के अनुसार यह चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा. इसलिए वृषभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण ठीक नहीं रहेगा. इन्हें किसी से वाद-विवाद और फिजूल खर्ची से बचना चाहिए. उत्तम तो यह होगा कि इस राशि के जातक चंद्र ग्रहण के दौरान एकांत में रहकर प्रभु का नाम लें.

यह चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण है. इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. फिर भी चंद्र ग्रहण के दौरान लोगों को कुछ भी खाना पीना नहीं चाहिए. यथा संभव उन्हें भगवान की आराधना करनी चाहिए. पके हुए भोजन में तुलसी का पत्र डाल देने से उसमें अशुभता का प्रभाव नहीं होगा. ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.

Related Articles

Back to top button