भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, यशस्वी क्रीज और हिटमैन पर… |

IND vs ENG भारत और इंग्लैंड के बीच आज पांच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 2 फ़रवरी से खेला जा रहा है. मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर जमे हुए है. पहले आधे घंटे का खेल भारत के नाम रहा है.
read more- मुख्यमंत्री साय रायगढ़ जिले के प्रवास पर, यह है आज का कार्यक्रम
भारत टीम ने 11 में 3 बदलाव किए है. रजत पाटीदार आज डेब्यू कर रहे है. वहीं कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को टीम में मौका मिला है. बड़ा दें इस पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड भारत से 1-0 से आगे चल रहा है. 16 ओवर में भारत का स्कोर 40 रन है. रोहित 14 और जायसवाल 26 रन बनाकर नॉटआउट है.
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव.
इंग्लैंड : बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन.




