खेल जगत

दूसरे दिन का खेल खत्म, डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने किया निराश; ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 116/4 |


एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जा रहा है. दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया 43 रनों से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. दूसरे दिन खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 116 रन बना लिए हैं.

ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 142 रन की हो गई है. इससे पहले इंग्लैंड की पूरी टीम 52.3 ओवर में 237 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए. जैक क्रॉली ने 33, मार्क वुड ने 24 और मोईन अली ने 21 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए हैं. तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 263 रन बनाए हैं.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button