दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर किया विजयी आगाज – cgtop36.com

आईपीएल 2022 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर विजयी आगाज किया है। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और ललित यादव ने हारी बाजी जीत ली। दोनों ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को मैच जिताया।
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 81 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 41 रन बनाए थे। इस तरह दिल्ली के सामने जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य था, जिसे दिल्ली की टीम ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अक्षर पटेल 17 गेंदों में 38 और ललित यादव 38 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे।
ईशान किशन की पारी गई बेकार
मुंबई ने सीजन 15 में अपने पहले ही मैच में दमदार शुरुआत की है। मुंबई के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपन करने उतरे और चौके-छक्कों की छड़ी लगा दी। रोहित 41 रन बनाकर आउट हुए लेकिन ईशान ने एक शानदार पारी खेली। ईशान ने 48 गेंदों पर नाबाद 81 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 177 रनों तक पहुंचाया। तिलक वर्मा ने भी 22 रनों की पारी खेली



