छत्तीसगढ़

शक में शिक्षिका पत्नी की पति ने ले ली जान, ताबड़तोड़ चाकू से किये वार, जानें मामला – cgtop36.com


छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है । दरअसल एक पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी को चरित्र शंका के चलते चाकू से गोदकर मार डाला है । जानकारी के मुताबिक पति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया, उसके बाद जब पत्नी की मौत हो गई फिर अपने आप पर भी चाकू से हमला कर स्वयं को घायल कर दिया ।

मामला दुर्ग जिले के पुलगांव थाने का है । घटना देर शाम की बताई जा रही है, जब साधना साहू स्कूल से वापस लौटी तब चरित्र संदेह को लेकर उसका पति पोषण साहू उससे पहले तो बहस करने लगा नौबत हाथापाई तक आ गई । लेकिन फिर उसके बाद चाकू लेकर उसे बुरी तरह गोद दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई । इसके बाद पति ने खुद पर भी वार कर लिया ।

मिली जानकारी के अनुसार कोलिहापुरी हाउसिंंग बोर्ड कालोनी निवासी साधना साहू रहती है, जो अंडा गाँव मे शिक्षिका के रुप में पदस्थ है । साधना के दो बच्चें भी है । सोमवार की देर शाम पति पोषण साहू ने घर में रखे चाकू से लगातार तीन-चार बार वार कर मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद पोषण ने स्वयं को भी चाकू से मारकर घायल हो गया ।

मौके पर पहुंची पुलगांव पुलिस ने शव को पीएम के लिए मरच्यूरी में रखवा दिया । वहीं पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है । एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने इस मामले में जानकारी देते हुये बताया हैं कि दोनों पति पत्नि के बीच पूर्व में भी विवाद होता रहा हैं। विवाद के कारण दोनों अलग- अलग रहते थे। मामले में पति के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया हैं। फिलहाल वह भी आईसीयू में भर्ती हैं।



Related Articles

Back to top button