
बीते दो दिनों में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसने रूह को कंपा दिया. उस वीडियो में कुछ लोग एक युवती को प्रताड़ित करते हुए उसके साथ गैंग रेप करते नज़र आ रहे थे. पहले बताया जा रहा था कि पीड़िता नॉर्थ-ईस्ट की है बाद में अब बैंगलोर पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़ित युवती बांग्लादेशी है. उसकी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) कर के उसे भारत लाया गया था. पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपितों की पहचान कर उनमें से 4 को गिरफ्तार करने में सफलता पा ली है.
वहीं अब पुलिस पीड़ित युवती को भी खोजने में जुटी हुई है जिससे वो भी जाँच प्रक्रिया में शामिल हो सके और अपना बयान दर्ज करा सके. बैंगलोर सिटी के पुलिस आयुक्त कमलकांत ने मीडिया आपको बता दें कि ‘प्राथमिक जाँच के बाद दुष्कर्म और प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित युवती को खोजने के लिए पुलिस की एक अलग टीम गठित की गई हैं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपित बांग्लादेशी माने जा रहे हैं और पुलिस ने आशंका जताई है कि ये किसी गिरोह का हिस्सा हैं.’वहीँ इस प्रकरण में सामने आया है कि पीड़ित युवती की आर्थिक समस्याओं के चलते उसे प्रताड़ित किया गया और और क्रूरता से उसका यौन शोषण किया गया. बैंगलोर पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पूरी तत्परता से वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में जाँच आगे बढ़ाई जा रही है. राममूर्ति पुलिस थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है. शुक्रवार को आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि 6 आरोपितों में 2 महिलाएँ शामिल हैं. बैंगलोर पुलिस ने बताया है कि आरोपितों में से एक रफीदुल इस्लाम TikTok पर भी एक्टिव है और वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त थे.
In this Viral Video.
— DAINIK NATIONAL NEWS DIGITAL MEDIA (@NATIONALNEWSDM) May 28, 2021
Victim Girl is Bangladeshi. Culprits are Bangladeshi
– How they entered India?
– What were they doing in Banglore?
– Where were they staying?
CAA and NRC is IMMEDIATELY REQUIRED in India. @HMOIndia@NATIONALNEWSDM#Bangladeshi https://t.co/uFc4wXjMBg




