खेल जगत

क्रिकेटर विराट कोहली पहनते है इतनी महंगी घड़ी जिसकी कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर है। फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार विराट कोहली की सालाना कमाई 196 करोड़ रुपए है। कोहली बहुत ही लग्जरी लाइफ जीते है और उनके पास एक से बढ़कर एक शानदार चीजे है। अगर विराट कोहली के घड़ी (Watch) की बात करें तो उतनी कीमत में एक फ्लैट खरीदा जा सकता है।

विराट कोहली के घड़ी का दाम जानकार आप चौंक जाएंगे। विराट कोहली जो घंडी पहनते है उसकी कीमत 70 लाख रुपए है। अब तो आप समझ ही गए होंगे ही कोहली कितनी लग्जरी लाइफ जीते है। 32 वर्षीय इस खिलाड़ी को कपड़ो, जूतों और घड़ियों का बहुत शौक है। विराट के पास ब्रांडेड घड़ियों का कलेक्शन है।

विराट कोहली जो घड़ी पहनते है, उसमें नीलम, सोने और डायमंड का प्रयोग किया गया है। यह घड़ी के लुक को और भी आकर्षक बनाता है। यहीं नहीं विराट कोहली के पास इस तरह ही घड़ियों का कलेक्शन है। इसके अलावा विराट को महंगे कपड़े और जूते का भी शौक है। मुंबई के वर्ली इलाके में विराट कोहली के नाम 7, 171 स्क्वायर फीट का घर है। यह पूरा का पूरा अपार्टमेंट है जहां से मुंबई शहर और अरब सागर साफ दिखाई देता है। विराट और अनुष्का ने शादी से पहले 2016 में इस घर को 34 करोड़ रुपए में खरीदा था।

आपको बता दें कि विराट कोहली की एक साल की कुल कमाई 196 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल उन्होंने विज्ञापनों से करीब 155 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। वहीं सैलरी या विनिंग प्राइज से उनकी सालाना इनकम 30 करोड़ रुपये है।

Related Articles

Back to top button