मनोरंजन

बेटी वामिका के साथ नज़र आई अनुष्का, तस्वीरें हो रही वायरल

 अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में विराट और अनुष्का इंग्लैंड की गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं. अपने इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘शहर में बस यूं ही टहल रही थी कि मुझ पर एक फैन की नजर पड़ी. मुझे उनके साथ एक तस्वीर लेनी थी. फैन्स के लिए कुछ भी! यहां फैन से अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का मतलब विराट कोहली (Virat Kohli) है. उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में ये कैप्शन लिखा है. जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और इस खूबसूरत कपल की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

 बेटी वामिका के साथ भी घूमती नजर आईं थीं अनुष्का

 बता दें कि कुछ दिन पहले अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनकी बेटी वामिका की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. उस दौरान अनुष्का शर्मा वामिका के साथ इंग्लैंड घूमने निकली थीं.

Related Articles

Back to top button