खेल जगत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली के अर्धशतक से पूरे किए ODI में 11 हजार रन


आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का पांचवां रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया का इस बार वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से ही है. इन दोनों टीमों के बीच हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी. अब एक बार फिर से दोनों ही टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर हैं. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें काफी मजबूत हैं.

मैदान पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला.  ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.3 ओवरों में महज 199 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए.

टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. यह मुकाबला जीतने के लिए टीम इंडिया को 50 ओवर में 200 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और केवल राहुल ने पारी को संभाल लिया. विराट कोहली ने इस मुकबाले के दौरान एक खास रिकॉर्ड बना लिया. उन्होंने वनडे में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 11 हजार रन पूरे कर लिए. कोहली का विश्व कप में 7वां अर्धशतक रहा.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button