खेल जगत

क्रिकेट अपडेट: इस देश ने मैच तो हारा लेकिन खिलाड़ी ने अपने इस अंदाज से जीत लिया लोगो का दिल

दिल्ली। बांग्लादेश ने रविवार को जिम्बाब्वे की टीम को दूसरी पारी में 256 रन पर आउट करके एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में 220 रन से बड़ी जीत दर्ज की. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज और तास्किन अहमद 4-4 विकेट लेकर अपनी टीम के लिए जीत को आसान कर दिया. जिम्बाब्वे के सामने 477 रन का मुश्किल लक्ष्य था. कप्तान ब्रेंडन टेलर ने 92 रन बनाये जबकि डोनाल्ड टिरिपानो ने 52 रन का योगदान दिया.

भले ही जिम्बाब्वे की टीम यह टेस्ट मैच हार गई लेकिन गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने अपनी हरकतों से फैन्स का दिल जरूर जीत लिया. टेस्ट मैच के दौरान मुजरबानी और बांग्लादेश के तस्कीन अहमद के बीत तकरार का वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें तस्कीन ने मुजरबानी को चिढ़ाने के लिए डांस किया था जिसके बाद गेंदबाज ने बल्लेबाज के पास जाकर घूरा था. अब मुजरबानी ने बल्लेबाजी करते हुए तस्कीन की गेंद पर चौका जड़कर क्रीज पर डांस करके बदला लिया है. जिम्बाब्वे की दूसरी पारी में 93वें ओवर में मुजरबानी ने तस्कीन अहमद की गेंद पर चौका जमाया उसके बाद वो क्रीज पर ही गेंदबाज की ओर देखकर ब्रेक डांस करने लगे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल (Video Viral हो रहा है. 

हालांकि मुजरबानी के डांस को गेंदबाज अहमद नहीं देख पाए क्योंकि गेंद पर चौका लगने के बाद वो तुरंत पीछे मुड़कर गेंदबाजी रनरअप पर चले गए लेकिन जिम्बाब्वे खिलाड़ी के इस अंदाज ने फैन्स का दिल जीत लिया है. वीडियो को देखकर फैन्स कमेंट कर रहे है और ये भी लिख रहे हैं कि भले ही यह टेस्ट मैच बोरिंग रहा लेकिन मुजरबानी और तस्कीन अहमद के बीच हुए मजेदार घटना ने इस टेस्ट मैच के रोमांच को बढ़ा दिया. 

Related Articles

Back to top button