खेल जगत

आईपीएल 2023 के शुरु होने के पहले क्रिकेट में सट्टेबाजी का मामला


Sports News: क्रिकेट में सट्टेबाजी का फिर मामला सामने आया है। फिक्सिंग के लिए सटोरियों ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से संपर्क किया था। पीटीआई के मुताबिक, ड्राइवर ने तेज गेंदबाज को टीम की अंदर की खबर बताने के लिए मोटी रकम का लालच दिया था।एक ड्राइवर ने कथित तौर पर सिराज को फिक्सिंग की पेशकश की थी।

read also – रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम एवं विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सिराज ने पूरे मामले की सूचना बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एससीयू) को दी है। आईपीएल 2023 के शुरु होने के कुछ समय पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के दौरान सट्टेबाज ने संपर्क किया था। इस घटना के बाद भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने तुरंत जांच की और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। BCCI के एक अधिकारी ने पीटीआई को कहा कि उस व्यक्ति ने मोहम्मद सिराज से संपर्क किया था। वह बुकी नहीं था, जिसने सिराज से संपर्क किया। यह हैदराबाद का एक ड्राइवर है, जो सट्टेबाजी का आदी है। उसने सट्टे में काफी पैसा गंवाया। इस कारण उसने टीम की अंदरुनी जानकारी के लिए सिराज से संपर्क किया। बॉलर ने तुरंत मामले की जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद सिराज द्वारा सूचना दिए जाने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।



Related Articles

Back to top button