खेल जगत
सौरव गांगुली के फैमिली में भी पहुंचा कोरोना वायरस, ये पाए गए पॉजिटिव
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के परिवार कोरोना वायरस पहुंच चुकी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उनके बड़े भाई इसकी चपेट में आ गए. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. यही नहीं स्नेहाशीष की पत्नी भी इस महामारी की चपेट में आ गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्नेहाशीष के सास और ससुर पिछले सप्ताह कोरोना की चपेट में आ गए थे. बिजनेस इनसाइडर ने एक सीनियर अधिकारी के हवाले से लिखा कि चारों ने सेहत संबंधी शिकायत की और सभी में कोविड 19 के ही लक्षण नजर आए जब वे दूसरे घर में रह रहे थे. वह गांगुली का पैतृक घर नहीं था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चारों को ही एक निजी नर्सिंग होम में शिफ्ट कर दिया गया है।



