हरीश यादव महासमुंद – छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक घटना हुआ है मिली जानकारी के अनुसार एक महिला अपने पति से विवाद के बाद घर से निकल गई एवं सभी 5 बच्चों सहित ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद के बेमचा निवासी मां ने अपने 5 बच्चो के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि पति केजराम शराब पीने का आदी है और कल शाम साढ़े सात बजे घर मे खाने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ जिसके बाद महिला अपनी बच्चियों के साथ घर से निकल गयी। परिजनों के मुताबिक रातभर तलाश किया लेकिन पुलिस में सूचना नही दी।

मृतकों में मां सहित पांचों बच्चों की मौत हो गई है-
- श्रीमती उमा साहू पति केजउ राम साहू उम्र 45 वर्ष
- अन्पूर्णा साहू पिता केजउ साहू उम्र 18 वर्ष
- यशोदा साहू पिता -“-उम्र 16 वर्ष
- भूमिका साहू पिता -“-उम्र 14 वर्ष
- कुमकुम साहू पिता-“”- उम्र 12 वर्ष
- तुलसी साहू पिता-“- उम्र 10 वर्ष




