देश विदेशमध्यप्रदेश

पापा की पुरानी गर्लफ्रैंड को साथ बिताए पलों के निजी वीडियो भेज दो बेटे करने लगे ब्लैकमेल, अजीबोगरीब है मामला

भोपाल में उगाही का एक सनसनीखेज केस सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां 2 छात्र अपने ही पापा की पुरानी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर रहे थे। महिला के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनका निजी वीडियो भेजकर धमकी दी थी।

साइबर पुलिस ने कहा कि महिला की जिस वीडियो का उपयोग छात्रों ने किया, उसमें उनके पिता और महिला एक साथ नजर आ रहे हैं। महिला ने बताया कि 10 साल पहले उसका छात्रों के पिता के साथ संबंध बना था। दोनों की सहमति के साथ वक्त बिताया गया था। यह वीडियो उसी वक्त का है।

साइबर पुलिस ने कहा कि दोनों छात्रों को पिता की मौत के बाद उनके मोबाइल में से वह वीडियो मिला था जिसका उपयोग करके दोनों ब्लैकमेलिंग करने की कोशिश कर रहे थे परंतु उनका मामला उल्टा पड़ गया। महिला ने डरने की बजाय साइबर क्राइम पुलिस के पास आकर सारी कहानी बता दी।

Related Articles

Back to top button