खेल जगत

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शानदार गेंदबाजी करने के बाद मोहम्मद शमी के गांव को मिला बड़ा तोफहा, डीएम राजेश त्यागी ने किया ये एलान |


आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया हैं. रविवार यानी 19 नवंबर को वर्ल्ड कप का विजेता मिल जाएगा. वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. इससे पहल सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया. इस बड़ी जीत में घातक गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अहम भूमिका निभाई थीं. इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने 7 विकेट चटकाए थे. मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन के बाद उनके गांव सहसपुर अलीनगर के डीएम अमरोहा राजेश त्यागी ने एक बड़ा एलान किया हैं. डीएम अमरोहा राजेश त्यागी ने बताया कि मोहम्मद शमी के गांव (सहसपुर अलीनगर) में एक मिनी स्टेडियम और ओपन जिम बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button