श्रेष्ठ स्वयं सेवक का अवार्ड रोहित कुमार ध्रुव को, विज्ञान महाविद्यालय में मंत्री उमेश पटेल ने किया सम्मानित

कुुुश अग्रवाल पलारी – शाउमा विद्यालय बारनवापारा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक रोहित कुमार ध्रुव को राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयं सेवक का पुरस्कार मिला है उन्हें 12 जनवरी को विज्ञान महाविद्यालय रायपुर में उमेश पटेल उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के करकमलों से 10 हजार रूपये का चेक, स्मृति चिन्ह, व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
रोहित कुमार ध्रुव ने इस उपलब्धि का श्रेय डां. समरेन्द्र सिंह रा.स. अ,
डां.नीता वाजपेई कार्यक्रम समंवयक रासेयो ,डॉ देवानन्द बोरकर जिला संगठक रासेयो ब.बा. एंव दुर्गेश कुमार वर्मा कार्यक्रम अधिकारी रासेयो को दिया है जिसके संरक्षण में सफल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से रोहित कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है जिसमें नाला में बांध निर्माण, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल संरक्षण, स्वच्छता अभियान आदि महत्वपूर्ण शामिल कार्यक्रम।
इस सफलता पर संस्था प्रमुख गुलाब राम चौधरी, दिलीप साहू,अमीष मार्टिन,श्रीमति गौरी पैकरा,नवीन महिलकर, परमेश्वर प्रसाद वर्मा, लोचन प्रसाद प्र .पा. एम .एस ., चित्रा कुमार भोई प्र.पा.पी .एस., एस, कैवर्त, गोपीचंद निषाद, दशरथ दीवान, हुलेश बंजारे,मनोहर लाल श्रीवास, चैन सिंह ध्रुव, कु,नरेशी यादव, ऋषि साहू, दीपक तिवारी, पींटु वर्मा, लोकेश कन्नौजे, हेमंत नवरंगे आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
फोटो,, मँत्री उमेश पटेल से पुरूष्कार लेते हुए ।




