महिला क्रिकेटर हरलीन देओल ने रांची में एमएस धोनी से की मुलाकात, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें |

Harleen Deol Meets Idol MS Dhoni: भारत की महिला क्रिकेटर हरलीन देओल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कैप्टन कूल एमएस धोनी के साथ एक तस्वीर साझा की. हरलीन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “वह पल जो अवास्तविक लगा. अपने आदर्श के साथ बिताया हर मिनट यादगार रहा.” उन्होंने यह भी बताया कि “भारत में पहले से ही ठंड है, लेकिन यहां मेरा कैप्टन कूल मोमेंट है.” हरलीन की मुलाकात एमएस धोनी से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में हुई थी. धोनी हाल ही में परिवार के साथ छुट्टियां एन्जॉय करके दुबई से वापस आए हैं. धोनी ने आगामी आईपीएल 2024 के लिए ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है.
देखें पोस्ट:
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



