खेल जगत

बीसीसीआई ला रही नई नीति, यौन शोषण के रोकथाम को देगी मंजूरी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की शीर्ष परिषद की 20 सितंबर को होने वाली बैठक में यौन शोषण रोकनाथ नीति को मंजूरी दी जायेगी और घरेलू क्रिकेटरों के मुआवजे के पैकेज पर बात होगी जिसमें पहले ही काफी विलंब हो चुका है ।

अभी तक यौन शोषण की शिकायतों से निपटने के लिये बोर्ड की कोई नीति नहीं थी । सीईओ राहुल जोहरी के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के बाद बोर्ड ने आंतरिक समिति बनाई । जोहरी को आरोपों के कारण इस्तीफा देना पड़ा था ।

पिछली बार 20 जून को हुई बैठक की ही तरह इस बार ही कोरोना महामारी के कारण प्रभावित 2020 . 21 सत्र के लिये घरेलू क्रिकेटरों को मुआवजा देने पर भी बात की जायेगा । पहली बार पिछले साल रणजी ट्रॉफी नहीं खेली गई जिससे खिलाड़ियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा ।

बोर्ड ने मुआवजे का पैकेज तैयार करने के लिये एक कार्यसमूह का गठन किया था लेकिन उसकी अभी तक बैठक नहीं हुई है । उसकी बैठक शीर्ष परिषद की बैठक से पहले होगी और क्रिकेटरों को उम्मीद है कि जल्दी ही फैसला ले लिया जायेगा ।

Related Articles

Back to top button