मनोरंजन

हॉट जैकलीन फर्नांडीज ने बादशाह के गाने में डांस से लगाई आग, पानी पानी गाने में ताबड़तोड़ डांस का तड़का

जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और रैपर बादशाह (Badshah) की जोड़ी एक बार फिर ‘पानी पानी’ (Paani Paani) गाने में एक साथ धमाल मचा रही है। इस गाने में जैकलीन राजस्थानी लुक में नजर आ रही हैं जिसमें वह काफी ज्याद खूबसूरत लग रही है। बादशाह का कंपोज किया ये गाना उनकी लकी चार्म आस्‍था गिल (Aastha Gill) ने गाया है।

Youtube पर इस गाने ने आग लगा दी है। जिसे देखने के बाद आप भी थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे। इस गाने में जैकलीन फर्नांडीज का राजस्थानी ब्यूटी वाला लुक देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए है। सोशल मीडिया पर इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि रैपर बादशाह और जैकलीन फर्नांडीज गेंदा फूल बंगाली गाने में एक साथ नजर आए थे। गेंदा फूल में भी जैकलीन के ब्यूटी लुक ने सभी का दिल जीत लिया था।

बादशाह रैपर अपने हिंदी, हरियाणवी और पंजाबी गीतों के लिए जाने जाते हैं। उन्हें भारत के सबसे अधिक Payment पाने वाले रैपर के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2006 में Yo Yo Honey Singh के साथ अपने हिप हॉप ग्रुप माफिया मुंडेर में की थी। वह 2012 में हनी से अलग हो गए और अपना स्वतंत्र हरियाणवी गीत कर गई चुल जारी किया, जिसे बाद में 2016 की बॉलीवुड फिल्म, कपूर एंड संस में गाना गाया।

उन्हें अक्सर मीडिया और सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा भारत का रैप किंग, भारत का नंबर 1 रैपर और 1 पॉप आइकन ऑफ द नेशन कहा जाता है। आस्था गिल के द्वारा उनका पहला एकल गाना, “डीजे वाले बाबू”, रिलीज होने के 24 घंटों के भीतर भारतीय आईट्यून्स चार्ट पर नंबर एक स्थान पर था। इस गाने ने 30 घंटे के भीतर YouTube पर एक मिलियन व्यूज को पार कर लिया है।

https://twitter.com/OneDigitalEnt/status/1402539371442716672?s=20

Related Articles

Back to top button