एक ही शौचालय में लगा दी दो टॉयलेट सीट, अब कैसे करें इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक अनोखे टॉयलेट की खूब चर्चा हो रही है. यहां एक ही बाथरूम में दो टॉयलेट सीट लगा दी गई हैं. जिसने भी इसे देखा वो सोचने लगा कि आखिर एक समय में दो लोग इसका इस्तेमाल कैसे करेंगे. बीडीओ ने जांच टीम भेजी तो बात सही पाई गई. अब संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
Read Also – जवान लड़कियों को भेजता था अपनी न्यूड और अश्लील तस्वीरें, पत्नी ने प्राइवेट पार्ट देख पहचाना तुरंत फिर
दरअसल पूरा मामला बस्ती मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर कुदरहा ब्लॉक का है जहां पंचायती राज अधिकारी शौचालय की हालत देखकर अचरज में पड़ गईं. गौराधुंधा गांव में सेक्रेटरी और प्रधान ने 10 लाख की लागत से एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया था लेकिन आज तक इस सामुदायिक शौचालय का कोई इस्तेमाल नहीं कर पाया।
अधिकारी ने कहा कि सामुदायिक शौचालय को जल्द से जल्द ठीक करने का आदेश दिया गया है. इसके अलावा रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.





