खेल जगत

टोक्यो पैराओलंपिक के लिये वर्ल्ड चैंपियन संदीप समेत 12 सदस्यीय टीम रवाना

अनुभवी देवेंद्र झाझरिया और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन संदीप चौधरी समेत भाला फेंक के पांच एथलीट उस 12 सदस्यीय भारतीय दल में शामिल हैं, जो पैरालंपिक खेलों में भाग लेने के लिए बुधवार को टोक्यो रवाना हुआ। इस दल में ऊंची कूद के दो खिलाड़ी निषाद कुमार और रामपाल और चक्का फेंक के एथलीट योगेश कथुनिया भी शामिल हैं।


खिताब के प्रबल दावेदार झाझरिया ने एथेन्स और रियो पैरालंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीते थे। उन्होंने जून में क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में 65.71 मीटर भाला फेंककर अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड में सुधार किया था। झाझरिया को हमवतन अजित सिंह और सुंदर गुर्जर से चुनौती मिल सकती है। भाग्य ने साथ दिया तो भारत इस स्पर्धा (पुरुष भाला फेंक एफ-16) के तीनों मेडल जीत सकता है।

नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक के पुरुष भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पैरालंपिक में भी भाला फेंक के एथलीटों पर ही नजर रहेगी। भाला फेंक में पुरुषों के एफ-64 में चौधरी और सुमित एंतिल पर भी निगाह रहेगी। ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाएं 27 अगस्त से शुरू होंगी।

Related Articles

Back to top button