Breaking News

9वीं क्लास की छात्रा की हत्या, दुष्कर्म के बाद बेरहमी से रेता गला |


डोंगरगढ़ में केंद्रीय स्कूल की 9वीं क्लास की छात्रा की हत्या कर दी गई। छात्रा दो दिन पहले स्कूल जाने के बाद लापता हो गई थी। उसका शव गुरुवार को डोंगरगढ़ के आगे डंगोरा डैम की पहाड़ियों में मिला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। उसका गला रेता गया है। इस दौरान पुलिस को एक CCTV फुटेज मिला है। इसमें छात्रा एक युवक के साथ जाती दिखाई दे रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कौतुलवाही की 14 साल की छात्रा को उसके परिजन स्कूल छोड़ने के लिए जाते थे। लौटते समय छात्रा बस से गांव आती थी। रोज की तरह 19 जुलाई को भी छात्रा को परिजन स्कूल छोड़ आए। फिर छुट्‌टी होने के काफी देर बाद भी छात्रा नहीं लौटी। दोपहर करीब 2.40 बजे तक छात्रा का पता नहीं चला तो परिजन तलाश के लिए निकले। जब छात्रा नहीं मिली तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।

बुधवार दोपहर को डंगोरा गांव के कुछ चरवाहे जंगल में जानवर चराने के लिए पहुंचे। वहां उन्होंने एक लड़की का शव पड़ा देखा। पुलिस के मामले से डरकर उन्होंने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। हालांकि एक चरवाहे का मन नहीं माना तो वह सरपंच के पास पहुंचा और उन्हें सब बताया। इसके बाद सरपंच ने रात में पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने देर रात ही मौके से शव को बरामद कर लिया।





Related Articles

Back to top button