सरगुजा- शिक्षक ने फर्जी तरीके हड़प लिया दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवाओं की ज़मीन, जांच अब तक अधुरी – cgtop36.com

लखनपुर– – जंप क्षेत्र के वनांचल ग्राम लोसगी के आश्रित मुहल्ला जामझोर में निवास रत दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा अति पिछड़ी जनजाति के छोटी सी बस्ती जंगल किनारे बसी हुई है जहां पूर्व में सेटलमेंट तथा वन अधिकार पत्र के माध्यम से शासन द्वारा इन पहाड़ी कोरवा अति पिछड़ी जनजाति के लोगों को भूमि आवंटित की गई थी ।
जिसमें कुछ लोगों के द्वारा हजार दो हजार रुपयों में उक्त भूमि को महज सादे पन्ने में ग्राम निवासी और शिक्षक खगेश सिंह के द्वारा बिक्री नामा कराया गया है अनभिज्ञ एवं जानकारी के अभाव के कारण लगभग एक दर्जन पहाड़ी कोरवा पिछड़ी जनजातियों के लोगों की भूमि पर जबरन अवैध कब्जा कर खेती किसानी की जा रही है –
विधायक और सरगुजा कलेक्टर के जांच आदेश के बाद भी आज दिनांक तक जांच नहीं हो पाई ?
इस मामले की शिकायत पूर्व में विधायक डॉ प्रीतम और सरगुजा कलेक्टर में की गई थी जिस पर सरगुजा कलेक्टर द्वारा जांच के आदेश भी जारी किए गए परंतु तत्कालीन नायब तहसीलदार डॉ एजाज हाशमी के द्वारा जांच की जा रही थी परंतु जांच के दौरान जांच अधिकारी का स्थान तरण मैनपाट होने के कारण जांचआज दिनांक तक जांच अधूरी है-
लगभग एक दर्जन पहाड़ी कोरवा अति पिछड़ी जनजातियों की भूमि पर शिक्षक के द्वारा बलात प्रवेश-
ग्राम जामझोर के लगभग एक दर्जन पहाड़ी कोरवा अति पिछड़ी जनजातियों की लगभग 10 एकड़ भूमि पर शिक्षक के द्वारा अवैध कब्जा किया गया है इसकी शिकायत एवं सीधे आरोप लगाया जा रहा है जिसमें मुख्य रुप से गांव के उपसरपंच फूलचंद पहाड़ी कोरवा पिता ननका राम पहाड़ी कोरवा, बिखुन पहाड़ी कोरवा पिता बिहानो पहाड़ी कोरवा,दिल बोधन पहाड़ी कोरवा पिता गुदु पहाड़ी कोरवा, सुकलाल पहाड़ी कोरवा पिता बिहानो पहाड़ी कोरवा, मुन्नाराम पहाड़ी कोरवा पिता बिहानोराम पहाड़ी कोरवा, नोहर साय पहाड़ी कोरवा पिता चमरा पहाड़ी कोरवा, सिया बाई पहाड़ी कोरवा पिता चमरा पहाड़ी कोरवा, रामनंदन पहाड़ी कोरवा पिता चमरा पहाड़ी कोरवा, बंदों बाई पहाड़ी कोरवा पिता सुखदेव पहाड़ी कोरवा, सुधानो बाई पहाड़ी कोरवा पिता मुन्ना पहाड़ी कोरवा, सुंदर साय पहाड़ी कोरवा पिता बोड़ू पहाड़ी कोरवा, चेतराम पहाड़ी करवा पिता कंचन राम पहाड़ी करो।
एक दर्जन पहाड़ी कोरवा अति पिछड़ी जनजातियों की पट्टे की भूमि पर शिक्षक द्वारा डरा धमका कर लगभग 10 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया जा रहा है। शिक्षक के द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा होने से पहाड़ी कोरवा हो गए हैं भूमिहीन जिससे परिवार का भरण -पोषण और जीवन यापन करने भारी दिक्कतों का करना पड़ रहा है सामना।
ग्राम पंचायत लोसगी के सरपंच प्रमोद सिंह भी शिकायत के दौरान उपस्थित थे और उनके द्वारा भी बताया गया कि अगर शिक्षक द्वारा ऐसी हरकत की गई है तो उनके ऊपर जांच हो और इन पहाड़ी कोरवा अति पिछड़ी जनजातियों की जमीन को कब्जे से मुक्त कराई जाए।
एसडीएम अनिकेत साहू उदयपुर के द्वारा इस संबंध पर पूछे जाने पर बताया गया कि मेरी संज्ञान में यह बात नहीं आई थी अगर ऐसी कोई बात है तो त्वरित जांच के उपरांत अवैध कब्जा किए गए शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त कराई जाएगी।




