
बीजापुर – जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत थाना तररेम क्षेत्र अंतर्गत पटेलपारा और गोलागुड़ा के जंगलो में जिला बल,एसटीएफ और सीआरपीएफ 222 बटालियन संयुक्त टीम गश्त के लिए निकली थी,इस दौरान गोलागुड़ा के जंगलों से 01 पीएलजीए बटालियन का सक्रिय माओवादी मोती राम अवलंम पिता आयतु अवलंम उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
Read Also – राजनांदगाव में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई फांसी की सजा
जिस पर छत्तीसगढ़ शासन की ईनाम नीति के तहत धारित पद पर आठ लाख का ईनाम घोषित था। जो जिला बीजापुर व सुकमा के ताड़मेटला,कसालपाड,पिडमेल और पेदागेलूर जैसे बड़ी घटनाओं में शामिल रहा। पकड़े गए माओवादी के विरुद्ध थाना आवापल्ली में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया।




