अजय सूर्यवंशी – जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के नगर पंचायत बगीचा में कल कोरोना के एक दर्जन से भी अधिक मामले आने पर जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे ने आदेश जारी कर बगीचा नगर पंचायत को 7 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया है।
29 मार्च से 5 अप्रैल तक के लिए बगीचा तहसील चौक से हाईस्कूल चौक व रौनी रोड तक कन्टेन्टमेंट जोन घोषित कर दिया गया है, आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेगी, जैसे राशन, मेडिकल, पेट्रोल पंप ,व गैस की दुकानें खुली रहेगी बाकी दुकाने व आने जाने पर लिए पूर्ण रूप प्रतिबंध लगा दिया गया है।
SDM ज्योति बबली कुजूर ने लोगो से अपील की है कि आगामी आदेश तक लॉकडाउन नियमो का पालन कर सभी अपने अपने घर पर ही रहे व अपने व अपने परिवार वालो को सुरक्षित रखे।





