छत्तीसगढ़बिजनेस

पासा पलटने वाली वाहन कबाड़ नीति का हुआ स्वागत, कच्चे माल की लागत में आएगी कमी

नई दिल्ली। वाहन कंपनियों रेनो तथा किआ इंडिया ने शुक्रवार को वाहन कबाड़ नीति पेश किए जाने का स्वागत करते हुए इसे वाहन उद्योग के लिये पासा पलटने वाला करार दिया।

इन कंपनियों ने कहा है कि इससे क्षेत्र में नया निवेश लाने में मदद मिलेगी और साथ ही कच्चे माल की लागत में कमी आएगी। फ्रांसीसी कार कंपनी रेनो ने कहा कि इस नीति से किसी सामान को कबाड़ करने की पुरानी नीति में बदलाव लाने में काफी मदद मिलेगी। पुरानी नीति कभी-कभी उत्पादकता की दृष्टि से प्रतिकूल साबित होती थी।

रेनो इंडिया के भारतीय परिचालन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक वेंकटराम मामिलापल्ले ने बयान में कहा कि नई नीति की काफी समय से प्रतीक्षा थी।

इससे वाहन उद्योग को समर्थन मिलेगा। यह सभी के लिए फायदे की स्थिति होगी। उन्होंने कहा कि इससे अधिक निवेश लाने में मदद मिलेगी और साथ ही कच्चे माल की लागत को कम किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button