inh24छत्तीसगढ़

छग – पेट दर्द से छटपटाती रही कोरोना संक्रमित युवती, आखिरकार लापरवाही में चली गई जान, परिजनों का गंभीर आरोप

राजनांदगांव के शासकीय मेडिकल कॉलेज में बनाये गए कोविड-19 हॉस्पिटल में कल देर रात एक 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई।मौत के कारण को कोविड-19 हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर और नर्स की लापरवाही बताई जा रही है लेकिन मेडिकल कॉलेज की डीन इसे गलत बता रही है।

आपको बता दें कि राजनांदगांव में जिले के कोरोना संक्रमित  लोगों के लिए शहर के मेडिकल कॉलेज की एक बिल्डिंग में कोविड-19 हॉस्पिटल बनाया गया, जिसमे महिला वार्ड और पुरूष वार्ड अलग-अलग बनाये गए है। पूरे जिले भर से कोरोना संक्रमित लोगों को यहां भर्ती रखा जा रहा है।

दरअसल पिछले 14 तारीख को जिले के छुईखदान क्षेत्र के खुटेलीकला की 21 वर्षीय राजनंदनी वर्मा को कोरोना पॉजिटिव बताकर भर्ती किया गया था। युवती के साथ भर्ती मरीजों और मृतिका के भाई की माने तो युवती भर्ती के 2 दिनों तक पूरी तरह स्वस्थ थी लेकिन दो दिनों बाद युवती के पेट मे अचानक दर्द शुरू हो गया। वार्ड में भर्ती मरीजों ने कई बार डॉक्टर और नर्स को बुलाकर बताना चाहा लेकिन किसी ने उनकी एक नही सुनी।

इतना ही नहीं लगातार 2 दिनों से मृतिका पेट के दर्द से कहराति रही, जब वार्ड के सभी मरीजों ने हंगामा शुरू किया तब जाकर डॉक्टर ने मृतिका को आईसीयू में शिफ्ट किया लेकिन कुछ ही देर में पीड़िता युवती जिंदगी की जंग हार गई। मृतिका के भाई की माने तो जब डॉक्टर ने उसे बुलाया तब पीड़िता के मुँह से झाग निकल रहा था चूंकि मृतिका का भाई भी कोरोना पॉजिटिव था इसलिए उसे भी कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती रखा गया था।

राजनांदगांव शहर के कोविड-19 हॉस्पिटल में पूरे जिले भर से कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है, लेकिन हॉस्पिटल में व्यवस्था और उपचार के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जा रही है, खाना-,पीना तो दूर मरीजों को दवा तक नशीब नही हो रही है, हॉस्पिटल में भर्ती मरीज बीमारी से कम हॉस्पिटल की व्यवस्था से ज्यादा बीमार हो रहे है। हॉस्पिटल का वेस्ट भी हॉस्पिटल के दरवाजे पर देखा जा सकता है। मामले में सीएमएचओ मिथलेश चौधरी ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है, जांच के बाद ही समझ आएगा ।

Web title – Cg – Corona infected girl kept on spluttering with stomach pain finally lost her life in negligence

Related Articles

Back to top button