inh24छत्तीसगढ़

शराबी मामा के लिए गुटखा लाने में हुई देरी तो भांजी को उतारा मौत के घाट, रायगढ़ में बच्ची के हत्याकांड का पर्दाफाश

रायगढ़ के कोतरारोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णापुर रहवासी दुकालूदास महंत की 7 साल की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में 10 जुलाई को हुई मौत की गुत्थी सुलझ गई है। मासूम के मामा ने ही उसकी हत्या की थी। इस मामले में कोतरा रोड़ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी मामा विशालदास महंत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले में कोतरा रोड थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि मामले में बच्चे के पिता को अपनी बेटी की हत्या किए जाने का संदेह था। पिता के आग्रह पर मृत बच्ची की कब्र खोदी गई थी तथा उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के नाक और सिर में चोट के निशान पाये गये। बच्ची के नाक और सिर की हड्डी फैक्चर पाई गई।

बता दें कि पोर्टमार्टम रिपोर्ट में नाक की हड्डी टूटने व सिर में चोट लगने से ही मौत का कारण बताया गया है। हत्या का मामला दर्ज किया गया एवं आरोपी विशालदास महंत को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि घटना दिनांक को आरोपी विशालदास काम से वापस आया था और शराब भी पिया हुआ था,जिसके बाद आरोपी ने बच्ची को गुटखा लाने के लिए भेजा था।

बच्ची द्वारा गुटखा लाने में थोड़ी देर हो गई तो आरोपी ने बच्ची को धक्का दे दिया। इससे बच्ची दिवाल से जा टकराई और उसे गंभीर चोट आ गई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बच्ची को मुंह एवं सिर में मुक्का से भी मारा था। इससे बच्ची के नाक व सिर की हड्डी टूट गई थी,जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button