छत्तीसगढ़

आखिरकार टीएस सिंहदेव बनाए गए उप मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जारी किया आदेश


छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने चुनाव से पहले से बड़ा दांव खेला है. काफी समय से पार्टी से नाराज चल रहे सीनियर लीडर और सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया गया है।  जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मसले को लेकर पार्टी आलाकमान की दिल्ली में बैठक में ये फैसला लिया गया है.

मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ उनके आवास पर राज्य के सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव भी पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ़ पर भी  गाज गिर सकती है।

इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक में विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा चुनाव काे लेकर मंथन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश के नेताओं के साथ करीब तीन घंटे तक चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। सीएम भूपेश बघेल ने महाराज साहब को ट्विट कर बधाई दी है।

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की मानें तो बैठक में तय किया गया कि राज्य सरकार के कामकाज को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। वर्ष 2018 की तर्ज पर इस चुनाव में भी सामूहिक नेतृत्व रहेगा। साथ ही लोकसभा चुनाव में भूपेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ विधायकों को उम्मीदवार बनाया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ हर संभाग के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया था। प्रदेश में लोकसभा की 11 सीट है, जिसमें पिछले चुनाव में कांग्रेस की दो सीट पर जीत हुई थी। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 20 साल बाद कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि कोरबा लोकसभा क्षेत्र में राज्य गठन के बाद हुए तीन चुनाव में कांग्रेस को दो बार 2009 और 2019 जीत मिली है। इसके अलावा महासमुंद और दुर्ग लोकसभा सीट में एक-एक बार कांग्रेस को जीत मिली है।

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने करीब नौ मिनट तक मीडिया से चर्चा की और बैठक का ब्यौरा पेश किया। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को छत्तीसगढ़ की स्थिति के बारे में बताया गया है। कांग्रेस सरकार आगे क्या करने जा रहे है, उन सब बातों का विस्तार से विचार किया गया। सभी ने सकारात्मक रुख अपनाकर सुझाव दिए कि अगले चार महीनों में हम कैसे काम करेंगे। बैठक में सामाजिक, भौगोलिक स्थिति पर चर्चा हुई और सभी ने अपना योगदान देने का निर्णय लिया।



Related Articles

Back to top button