खेल जगत

IPL 2023 – गुजरात टाइटंस शानदार टीम है, लेकिन मैं चाहता हूँ CSK फाइनल जीते. पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान |


आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि वो चाहते हैं कि एम एस धोनी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स इस फाइनल मुकाबले को जीते। गावस्कर के मुताबिक गुजरात टाइटंस काफी जबरदस्त टीम है लेकिन धोनी की वजह से वो सीएसके को आईपीएल की ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाह रहे हैं।

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराते हुए सीधे फाइनल में जगह बनाई थी और उनकी नजर 5वीं बार चैंपियन बनने पर होगी। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। वो लगातार दूसरे साल खिताबी जीत दर्ज करना चाहेंगे। सीएसके और गुजरात दोनों ही इस सीजन की सबसे बेस्ट टीम रही हैं और दोनों फाइनल में भी पहुंची हैं और ऐसे में एक जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।

सुनील गावस्कर के मुताबिक उनका दिल चाहता है कि एम एस धोनी ही ये टाइटल जीतें मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा से मेरी दूसरी फेवरिट टीम रही है। मेरा दिल चाहता है कि सीएसके जीते, क्योंकि एम एस धोनी अगर एक और टाइटल जीतते हैं तो फिर ये काफी बेहतरीन होगा। उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि शांत रहकर जो भी फैसला लिया जाता है उससे काफी फर्क पड़ता है। गुजरात टाइटंस काफी बेहतरीन टीम है। उनके पास शुभमन गिल जैसा जबरदस्त ओपनर है और हार्दिक पांड्या हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि सीएसके इस मैच को जीते।



Related Articles

Back to top button