कोरोना के लगातार बढ़ते मामले से चिंतित सरकार, मजदूरों को रखा जायेगा गांवों के क्वारेंटाइन सेंटर में, स्वास्थ्य सचिव ने लिखा पत्र
छत्तीसगढ़ लौटकर आने वाले दूसरे प्रदेशों से मजदूरों के लिए अब गांवों में क्वारेंटाइन सेंटर बनाये जायेंगे इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य सचिव निहारीका बारीक सिंह ने तैयारियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देशिका के साथ पंचायत विभाग को पत्र लिखा है।
स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में बनाए जाने वाले क्वारेंटाइन सेंटर्स में प्रवासी मजदूरों की जांच, आवास, भोजन, स्नान, शौचालय, साफ-सफाई, बेरीकेटिंग और खाना-पीना देने के लिए उपयोग किए गए डिस्पोजेबल्स के निपटान के लिए विस्तृत दिशा-निर्देशिका पंचायत विभाग को भेजा है। इसके साथ ही क्वारेंटाइन सेंटर के संचालन और स्थानीय सर्विलांस के लिए मानव संसाधन की व्यवस्था के लिए भी कहा है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ लौटे मजदूरों में लगातार रैपिड किट से टेस्ट के दौरान कोरोना संक्रमण के संदेह दिखाई दिए हैं। लॉक डाउन के तीसरे चरण के बाद छत्तीसगढ़ को जहाँ इस महामारी से बचा हुवा समझा जा रहा था तो वहीं अब लगातार दीगर प्रदेशों से आये लोगो की वजह से संक्रमण का खतरा स्थानियों में बढ़ता जा रहा है। इसके शासन प्रशासन भी चिंतित नजर आ रही है।



