जरा हटके

शिकारी बाज को नहीं आई हिरण के नवजात बच्चे पर दया, बेरहमी से मासूम को उतारा मौत के घाट (Watch Viral Video)


Hawk vs Baby Deer Viral Video: जंगल की दुनिया का अलग ही नियम होता है, क्योंकि यहां एक जानवर अक्सर अपना पेट भरने के लिए दूसरे जानवर का शिकार करता है. कई बार खूंखार शिकारी जानवर नन्हे मासूम जानवरों पर भी दया नहीं दिखाते हैं और बेरहमी से उनका शिकार करते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक नवजात हिरण (Baby Deer) का बेरहमी से शिकार करते शिकारी बाज (Hawk) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बाज नवजात हिरण पर जरा भी रहम नहीं करता है और बड़ी ही बेरहमी से उस मासूम जानवर का शिकार कर देता है.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाज हिरण के छोटे से बच्चे के आसपास मंडरा रहा है. उसकी मां को आसपास न देखकर बाज उसे अपना शिकार बनाने में जुट जाता है. हालांकि बच्चा खुद को शिकारी बाज से बचाने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन वो जिंदगी की जंग हार जाता है. इस वीडियो को यूट्यूब पर Latest Sightings नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button