आंध्र प्रदेश – चित्तूर जिले के अंतर्गत पुतलापट्टु मंडल के बंदापल्ली के एक दूध डेयरी में गुरुवार को अमोनिया गैस लीक हो गई जिससे 12 लोग बेहोश हो गए। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले को कंट्रोल कर लिया। लेकिन इस बीच प्लांट से होने वाले गैस रिसाव होने से वहां मौजूद 12 लोग बेहोश हो गए। बता दें कि ये मिल्क डेरी पुतलपट्टू के बंदपल्ली में स्थित है। डेरी प्लांट से शुरू हुआ रिसाव जानकारी मिली है कि डेरी प्लांट से अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया था।
READ ALSO,,,,ब्रेकिंग – होटल और क्लब में शराब बेचने मिली अनुमति…विभाग को गाइडलाइन जारी करने दिए निर्देश
इसके कारण वहां पर मौजूद 12 लोग बेहोश हो गए। इसके बाद उन सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है हालत स्थिर सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थिति को कंट्रोल किया गया। पुतलपट्टू के सब इंस्पेक्टर ने जानकारी देते हुए कहा है कि सभी लोग सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि डेरी में अचानक गैस के रिसाव से स्थिति खराब हो गई थी। लेकिन स्थिति अब कंट्रोल में है।




