#Social

Punjab: सांवली रंग के ताने से परेशान नवविवाहिता ने की आत्महत्या



Punjab पंजाब: गांव रायपुरा निवासी और मोगा में नवविवाहित एक युवती ने नहर में इसलिए छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके ससुरालवाले कथित रूप से उसके सांवले रंग के ताने मारते थे।जानकारी के अनुसार करीब 25 वर्षीय निर्मलकौर की शादी मोगा निवासी दिलदीप से करीब तीन महीने पहले हुई थी लेकिन उसका रंग सांवला होने के कारण अक्सर उसका पति व ससुरालवाले उसे कथित रूप से ताने मारते थे। जिस कारण वह तनावग्रस्त रहने लगी।

मृतका के पिता व भाई ने बताया कि विगत दिवस निर्मल कौर का देवर व जेठ उसे घर के बाहर ही मायके में छोडकर चले गए जिससे आहत होकर गत रात्रि उसने केराखेड़ा गांव से गुजरती नहर में छलांग लगा दी जिसके बाद से वे उसे ढूंढ रहे थे कि आज सुबह 5 बजे उसका शव काला टिब्बा नहर से मिला। सदर थाना पुलिस ने मृतका के शव को postmartem के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने उनको कथित रूप से बताया था कि उसका पति अक्सर किसी अन्य लड़की से फोन पर बातें करता रहता था।



Source link

Related Articles

Back to top button