inh24छत्तीसगढ़

10 बाइक चोर राजधानी रायपुर में गिरफ्तार, नाबालिगों को सिखाते थे चोरी करना

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर समेत आसपास की इलाकों में बाइक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले बाइक चोर गैंग के 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के पास से करीब 17 दुपहिया वाहन बरामद किए गए। जब्त वाहनों की कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह बाइक चोर गिरोह नाबालिगों को पहले बाइक चोरी करना सिखाते थे उसके बाद बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इसके बाद बाइक को मोडिफाइड कर महासमुंद, उड़ीसा में सस्ते दामों बेच देते ​थे। गिरफ्तार आरोपियों में 1 नाबालिग भी शामिल है। यह कार्रवाई खमतराई थाना पुलिस द्वारा की गई है।

Related Articles

Back to top button