inh24छत्तीसगढ़

Big Breaking – पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह का निधन, छत्तीसगढ़ में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह का आज निधन हो गया है। रविवार देर शाम अचानक तबीयत खराब होने के बाद बेंगलुरू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। पूर्व राज्य सभा सदस्य रणविजय सिंह जूदेव ने निधन की पुष्टि की। दिवंगत युध्दवीर सिंह जूदेव पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र थे। निधन की खबर से छत्तीसगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। आज युध्दवीर सिंह जूदेव का पार्थिव शरीर जशपुर लाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button